Edited By Ruby,Updated: 19 Feb, 2019 10:32 AM
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर शहीदों के प्रति गंभीर न होने का आरोप लगाया है। अखिलेश यादव
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर शहीदों के प्रति गंभीर न होने का आरोप लगाया है।
अखिलेश यादव ने सोमवार को पूर्व मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया के नेतृत्व में आए सिख प्रतिनिधिमंडल और अमृत राजपाल के नेतृत्व में सिंधी समाज के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा से सबको सावधान रहना है क्योंकि उनमें कोई संवेदना नहीं है।
उन्होंने कहा कि देश का हर व्यक्ति शहीद जवानों को सलाम कर रहा है और फौज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने केंद्र सरकार से शहीदों के परिजनों की ज्यादा से ज्यादा मदद करने की मांग भी की। यादव ने कहा कि सिख समाज ने हमेशा त्याग और बलिदान किया है। उन्होंने दोनों प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र को बचाने के लिए विपक्ष उतरेगा और आम जनता को इन चुनावों में बड़ी भूमिका निभानी है।