सत्ता का दुरूपयोग करने में कोई संकोच नहीं कर रही भाजपा: अखिलेश

Edited By Anil Kapoor,Updated: 04 Jan, 2019 10:11 AM

bjp is not hesitant about misuse of power akhilesh

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सत्ता के दुरूपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर लोगों को चिह्नित करके प्रताड़ित किया जा रहा है। पार्टी मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आए नेताओं....

लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सत्ता के दुरूपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर लोगों को चिह्नित करके प्रताड़ित किया जा रहा है। पार्टी मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आए नेताओं, कार्यकर्ताओं, महिलाओं और छात्रों-नौजवानों को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि भाजपा सत्ता का दुरूपयोग करने में कोई संकोच नहीं कर रही है। भाजपा सरकार में बड़े पैमाने पर लोगों को चिह्नित करके प्रताड़ित किया जा रहा है। राज्य में निर्दोषों की हत्याएं चरम पर हैं। भाजपा समाज में जातिवाद फैला रही है।

समाज में जातिवाद के कारण पिछड़ापन है। भाजपा इसका इस्तेमाल राजनैतिक स्वार्थ के लिए कर रही है। अन्याय और भ्रष्टाचार का भाजपा राज में बोलबाला है। पूरे प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अन्याय की घटनाओं का सिलसिला जारी है। नौकरी और रोजगार नहीं बचे है। समाजवादी लोग ही उत्तर प्रदेश के विकास और समृद्धि की चिंता करते है। समाजवादी सामाजिक सछ्वाव और न्याय की लड़ाई को कमजोर नहीं होने देंगे।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!