भगवा रंग से टॉयलेट रंगकर BJP ने किया हिंदू धर्म का अपमान: अखिलेश

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Jan, 2018 07:27 AM

bjp insulted hindu religion by painting toilets with saffron color  akhilesh

उत्तर प्रदेश में भगवा रंग को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। मामले में सबसे ज्यादा आक्रामक समाजवादी पार्टी दिख रही है। इसी क्रम में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने गुरुवार को औरैया में भी भाजपा पर भगवा रंग को लेकर निशाना साधा।

औरैया(उप्र): उत्तर प्रदेश में भगवा रंग को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। मामले में सबसे ज्यादा आक्रामक समाजवादी पार्टी दिख रही है। इसी क्रम में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने गुरुवार को औरैया में भी भाजपा पर भगवा रंग को लेकर निशाना साधा।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो रंग पवित्र माना जाता है उस रंग से टॉयलेट (इज्जत घर) रंग दिए। इन्होंने धर्म का अपमान किया है, जो हिंदू धर्म का अपमान करते हों उन्हें किसी धर्म की चिंता नहीं होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने मथुरा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में मासूम बच्चे को गोली का शिकार बनाए जाने की घटना को घोर अमानवीय बताते हुए राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को 50 लाख की राहत राशि देने की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!