Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 23 Feb, 2020 11:57 AM
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा इवेंट होर्डिंग पोस्टर की सरकार हैं।
बदायूं: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा इवेंट होर्डिंग पोस्टर की सरकार हैं। किसी भी देश के राष्ट्रपति अगर भारत आते हैं तो भारत का एजेंडा तय होना चाहिए। हमको दूसरे देश के लोगों से क्या लेना है। BJP के पास कोई विजन नहीं। BJP गरीबों के घरों को घेरने का काम कर रही हैं। गंगा जी के पानी को यमुना में लाने का प्रयास कर रही हैं। 26 हजार बच्चों को स्कूल बंद करा कर लाइन में खड़ाकर स्वागत कराने की व्यवस्था करा रही है।
कांग्रेस द्वारा चलाया जा रहे किसान जागरण अभियान में शामिल होने के लिए पहुंचे लल्लू ने जमकर हमला करते हुए कहा कि BJP किसान की आय को दोगुना करने की बात करती है। लेकिन उस पर कोई काम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा किसानों की मांगे पूरी न होने पर 3 तारीख को तहसील पर 6 तारीख को जिला मुख्यालय पर सरकार को फिर घेरेगे 17 मार्च को राजधनी में CM का में घेराव किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों से किए वादे भूल गई है। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। आलू किसान भी परेशान हैं। आवारा पशुओं की वजह किसानों को भारी परेशानी हो रही हैं। यह हमारी मांग है कि सरकार किसान आयोग का गठन करे, फसलों के दाम तय करे। जिससे किसान खुशहाल हो।