विपक्ष के प्रति भी असहिष्णु है भाजपा सरकार: अखिलेश

Edited By Ajay kumar,Updated: 07 Feb, 2020 10:32 AM

bjp government too intolerant towards opposition akhilesh

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की दुहाई देते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरूवार को कहा कि हर मंच से गोली की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार आम जनता के साथ साथ विपक्ष...

लखनऊ: अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की दुहाई देते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरूवार को कहा कि हर मंच से गोली की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार आम जनता के साथ साथ विपक्ष के प्रति असहिष्णुता का प्रदर्शन करती है। अखिलेश यादव ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लेख तो संविधान की प्रस्तावना में भी है लेकिन भाजपा सरकार को असहमति और विरोध से खासी एलर्जी है। शांति पूर्वक धरना देना लोगों का संवैधानिक अधिकार है लेकिन हर मंच से गोली की बात करने वाले संवैधानिक मूल्यों की बात कब करेंगे।

उन्होने कहा कि आजमगढ़ के बिलरियागंज इलाके में हुयी घटना से पुलिस का चेहरा बेनकाब हुआ है। यहां बर्बरता की सभी हदें पुलिस ने पार कर दी हैं। शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रही माता-बहनों पर बेरहमी से लाठीचार्ज करना और पथराव करना किस ट्रेनिंग का हिस्सा है। लखनऊ में भी घंटाघर चौक में शांतिपूर्ण धरना दे रही महिलाओं के साथ भी पुलिस का व्यवहार क्रूरतापूर्ण हैं। धरना देने वाली महिलाओं की गिरफ्तारी और ठण्ड में उनके कम्बल तक छीन लेने की घटनाएं निंदनीय है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार के विरोध में आए लोगों पर प्रशासन द्वारा तरह-तरह के जुल्म ढाए जा रहे हैं। उनके घरों में दबिश डालने, गिरफ्तारी करने के अलावा प्रशासन जुर्माने की नोटिसें जारी कर रहा है। अलीगढ़ में एक हजार लोगों को नोटिसें जारी कर पूछा गया है कि उन पर क्यों न कारर्वाई की जाये। इलाहाबाद, वाराणसी और अन्य कई जनपदों में भी हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर इसी तरह उत्पीड़न की कार्यवाहियां हो रही है।

उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शनों में महिलाओं की भागीदारी प्रशासन को चुनौती लगती है। इस सम्बंध में प्रशासकीय मशीनरी और भाजपा नेता तरह-तरह की खबरें फैला रहे हैं। झूठी खबरों को फैलाने के लिए झूठा प्रचारतंत्र खड़ा किया जाना गम्भीर विषय है। जनता के बीच भ्रम फैलाकर किसी को दोषी ठहराया जाना न्याय संगत नहीं हो सकता है। मातृशक्ति को अपमानित करके भाजपा को तो कुछ नहीं हासिल होना है हांलाकि जागृत मातृशक्ति के आगे सरकार जरूर नहीं टिक पाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!