किसान विरोधी है यूपी की भाजपा सरकार: राज बब्बर

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 19 Feb, 2020 11:44 AM

bjp government of up is anti farmer raj babbar

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य राज बब्बर ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य का किसान बेहाल है, उन्हें फसलों का सही मूल्य नहीं मिल रहा, आवारा पशुओं के प्रकोप से परेशान हैं। राज बब्बर मंगलवार...

नोएडाः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य राज बब्बर ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य का किसान बेहाल है, उन्हें फसलों का सही मूल्य नहीं मिल रहा, आवारा पशुओं के प्रकोप से परेशान हैं। राज बब्बर मंगलवार को ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र के करौली बांगर गांव में किसान जन जागरण अभियान के तहत किसानों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पशुओं के लिए गौशाला बनवाने के बजाय प्रदेश सरकार सिर्फ जुमलेबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के खाद- बीज, दवाइयों के दाम रोजाना बढ़ जाते हैं। उन्हें उपज का सही मूल्य नहीं मिलता। उनपर कर्ज बढ़ रहा है। ‘‘इतना ही नहीं बैंक कर्मचारी वसूली के नाम पर किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। युवाओं के पास रोजगार नहीं है और व्यापारी परेशान है।''

राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए बब्बर ने कहा कि आए दिन अपराध हो रहे हैं। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। गौतम बुध नगर जिले में आए दिन लूटपाट, हत्या और बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!