Edited By Pooja Gill,Updated: 18 Aug, 2023 12:24 PM

Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश में अगले साल लोकसभा चुनाव 2024 होने वाले है। जिसके लिए सभी राजनीतिक दल तैयारियां कर रहे है। समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की इस चुनाव में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी...
Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश में अगले साल लोकसभा चुनाव 2024 होने वाले है। जिसके लिए सभी राजनीतिक दल तैयारियां कर रहे है। समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की इस चुनाव में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। सपा और भाजपा ने चुनाव में 80 की 80 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। वहीं, चुनाव से पहले सपा के कुछ नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए, जिससे सियासी हलचल और भी बढ़ गई। बीजेपी अपने मिशन-80 को पाने के लिए तैयारियों में जुटी हुई है। इसी के मद्देनजर आज बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल लखनऊ में रहेंगे और चुनाव को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत करेंगे और आगे रणनीति को लेकर चर्चा करेंगे।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल लखनऊ में आज बैठक करेगें। यह बैठक आज सुबह 11ः00 बजे होगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, संगठन मंत्री धर्मपाल, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक समेत यूपी भाजपा के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। लोकसभा चुनाव को लेकर यह बैठक अहम मानी जा रही है। बैठक में मिशन-80 को पाने के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया जाएगा और पहले चुनाव में हारी हुई सीटों पर जीत हासिल करने की रणनीति बनाई जाएगी।
यह भी पढ़ेंः CM योगी और अनुराग ठाकुर ने किया Y-20 समिट का उद्घाटन, बोले- दुनिया की सबसे बड़ी युवा शक्ति भारत के पास

बता दें कि 2019 में भाजपा को प्रदेश में 50 फीसद वोट हासिल हुए थे। इसके बावजूद 16 सीटों पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। जिसमें से अवध क्षेत्र की तीन सीटों पर हार हुई। इसी को लेकर आज बैठक में चर्चा होगी। इस क्षेत्र में 13 सीटें आती है। इनमें से बीजेपी 3 सीटों से हार गई थी। एक सीट सोनिया गांधी की रायबरेली सीट है, इसके अलावा दो अन्य सीटें अंबेडकर नगर और श्रावस्ती आती है। इन सीटों पर बीजेपी का सबसे ज्यादा फोकस रहेगा और मिशन 80 के लिए एक खास रणनीति बनाई जाएगी।