सवर्णों का अपमान करके जीत का सफर तय नहीं कर सकती BJP : सुरेंद्र सिंह

Edited By Anil Kapoor,Updated: 11 Dec, 2018 03:03 PM

bjp can not decide the path of victory by insulting upper castes surendra

भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन का ठीकरा एससी/ एसटी कानून में संशोधन पर फोड़ा है। भाजपा के बैरिया क्षेत्र से विधायक ने पत्रकारों से कहा कि....

बलिया (उत्तर प्रदेश): भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन का ठीकरा एससी/ एसटी कानून में संशोधन पर फोड़ा है। भाजपा के बैरिया क्षेत्र से विधायक ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा सवर्णों का अपमान करके जीत का सफर तय नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का एससी/एसटी कानून में संशोधन का निर्णय आत्मघाती था।

उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम अपेक्षा के अनुरूप ही हैं। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि जनता ने भाजपा को आंशिक सबक दिया है। भाजपा ने एससी, एसटी कानून पर अपने निर्णय पर पुर्निवचार कर सुधार नहीं किया तो लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सवर्ण वर्ग भाजपा का परम्परागत मतदाता है और जो अपनों को छोड़कर पराए पर विश्वास करता है तो अपना भी चला जाता है और पराया भी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!