"कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से भाजपा घबराई"

Edited By Ruby,Updated: 17 Apr, 2019 11:50 AM

bjp aggravated with growing support of congress rajkishore

बस्तीः उत्तर प्रदेश के पूर्व मत्रीं और बस्ती लोकसभा क्षेत्र में काग्रेंस प्रत्याशी राजकिशोर सिंह ने दावा किया कि देश मे कांग्रेस के तेजी से बढ़ते जनाधार के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता घबराये हुए हैं...

बस्तीः उत्तर प्रदेश के पूर्व मत्रीं और बस्ती लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी राजकिशोर सिंह ने दावा किया कि देश मे कांग्रेस के तेजी से बढ़ते जनाधार से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता घबराये हुए हैं। 

सिंह ने पत्रकारों से कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार सभी मोर्चो पर विफल रही है। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, आतंकवाद को रोकने मे विफल भाजपा का जनाधार निरन्तर घटता रहा है। विदेशो से कालाधन लाने और सभी के खातों मे 15 लाख रूपया भेजने की बात हवा-हवाई साबित हुई हैं।

बता दें कि हाल ही में सपा से दरकिनार होकर राजकिशोर ने कांग्रेस का दामन थामा है। राज किशोर सपा सरकार में बागवानी व पंचायती राज मंत्री रहे। बस्ती मंडल की तीन सीटें बसपा के खाते में जाने से राज किशोर सिंह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराज चल रहे थे। सीट बदले जाने को लेकर राजकिशोर ने पहले खूब जोर आजमाइश की लेकिन जब बात नहीं बनी तो बगावत का बिगुल बजा दिया। हर्रैया विधान सभा से तीन बार विधायक और तीन बार मंत्री रह चुके राजकिशोर सिंह वर्ष 2017 का विधान सभा चुनाव मोदी और योगी लहर में हार गए थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!