जन्मदिन के बहाने मुलायम से अपनत्व जताने की सपा-प्रसपा में मची होड़

Edited By Anil Kapoor,Updated: 21 Nov, 2018 06:50 PM

birthday pretend mulayam to conform psp competition in sp

समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक और प्रतिष्ठित ‘यादव परिवार’ के सर्वेसर्वा मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए पुत्र अखिलेश यादव की पार्टी सपा और भाई शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के बीच होड़ मची हुई है।

इटावा: समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक और प्रतिष्ठित ‘यादव परिवार’ के सर्वेसर्वा मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए पुत्र अखिलेश यादव की पार्टी सपा और भाई शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के बीच होड़ मची हुई है। मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन 22 नवंबर को मनाया जाएगा। शिवपाल सिंह यादव अपनी पार्टी के बैनर तले जन्मदिन को धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी दिन सैफई में दंगल का आयोजन किया जाएगा वहीं सपा नेताजी (मुलायम) के जन्मदिन को सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में पुराने समाजवादियों का सम्मान करके मनाएगी। दोनों ही दल के लोग अपने नेता के जन्मदिन को भव्य बनाने के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं।

समाजवादी पार्टी से नाता तोड़कर अलग दल बनाने वाले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के संयोजक शिवपाल सिंह यादव सपा संस्थापक को अपने साथ रखना चाह रहे हैं जबकि समाजवादी पार्टी उनका साथ छोड़ने को रजामंद नहीं है। राजनीतिक शतरंज के पुराने खिलाड़ी मुलायम भी भाई और पुत्र दोनों से ही आत्मीयता प्रदर्शित करने में कोई कोताही नहीं बरतते। ऐसे में किसी को यह आभास नहीं है कि वास्तव में वह किसके साथ हैं। ऐसे में उनके 22 नवंबर को होने वाले जन्मदिन को धूमधाम से मनाने के लिए दोनों ही दलों ने तैयारियां की हैं। शिवपाल ने दो कदम आगे बढ़कर मुलायम के पैतृक गांव सैफई में ही जन्मदिन धूमधाम से मनाने का ऐलान किया हुआ है।

यही नहीं शिवपाल जन्मदिन पर उनके पहलवानी के शौक को पूरा कराने के लिए विशाल दंगल का भी आयोजन कर रहे हैं। दंगल सैफई के चंदगीराम स्पोट्स स्टेडियम में होगा। प्रसपा जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि दंगल के पहले रक्तदान शिविर भी लगेगा। उधर समाजवादी पार्टी भी कोई मौका नहीं छोड़ती दिख रही है। भले ही सपा सैफई में अबकी सपा संस्थापक के जन्मदिन पर धूम धड़ाका ना कर रही हो पर जन्मदिन को भव्य बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि सपा की ओर से नेताजी के जन्मदिन पर पुराने समाजवादियों का सम्मान करके एक नई छाप छोड़ी जाएगी।

तीन साल पहले 22 नवंबर 2015 को सैफई में हुए विशाल कार्यक्रम में तब की सपा सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने कई मंत्रियों के साथ जन्मदिन में मौजूद रहे थे। यही नहीं कार्यक्रम में महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी एवं सांसद जया बच्चन और जाने माने सिंगर ए.आर.रहमान जैसी शख्सियतें पहुंचीं थीं। महानायक अमिताभ बच्चन को भी इस कार्यक्रम में पहुंचना था लेकिन निजी कारणों से वे नहीं आ सके थे। कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद अमर सिंह भी पहुंचे थे। कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए मुलायम सिंह यादव को विशेष बग्घी पर बैठाकर स्टेडियम में घुमाया गया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!