Edited By Deepika Rajput,Updated: 04 Nov, 2018 12:31 PM
शुक्रवार को कोलकाता जा रहा इंडिगो का एक विमान पक्षी से टकरा गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सारे यात्री बाल-बाल बच गए। फिलहाल विमान लखनऊ वापस लौट गया है।
लखनऊः शुक्रवार को कोलकाता जा रहा इंडिगो का एक विमान पक्षी से टकरा गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सारे यात्री बाल-बाल बच गए। फिलहाल विमान लखनऊ वापस लौट गया है।
इंडिगो के एक प्रवक्ता ने बताया कि विमान लखनऊ हवाई अड्डे पर वापस आ गया है। प्रवक्ता ने कहा कि प्रारंभिक निरीक्षण में विमान के एक पक्षी से टकराने के बारे में पता चला है। आगे की जांच प्रगति पर है। विमान में सवार यात्रियों की संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है।