Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 16 Mar, 2021 11:24 AM
उत्तर प्रदेश कानपुर के बिकरू कांड में मेन कुख्यात विकास दुबे के बहनोई गोपाल कृष्ण दीक्षित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गोपाल को कागजातों में हेरफेर
लखनऊः उत्तर प्रदेश कानपुर के बिकरू कांड में मेन कुख्यात विकास दुबे के बहनोई गोपाल कृष्ण दीक्षित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गोपाल को कागजातों में हेरफेर करने और फर्जी जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि कृष्ण गोपाल उन्नाव के अचलगंज का है, जिसे कृष्णानगर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि हाल में ही एसटीएफ ने विकास दुबे के छह सहयोगियों और एक आश्रयदाता को गिरफ्तार किया था। उनके पास से सेमी ऑटोमेटिक राइफल समेत कई हथियार बरामद किए थे। पुलिस ने विकास दुबे और प्रभात मिश्रा का मोबाइल फोन भी बरामद किया था।