बिकरू कांड: आरोपी अमर दुबे की पत्नी खुशी की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

Edited By Umakant yadav,Updated: 01 Nov, 2020 04:30 PM

bikeru scandal khushi wife of accused amar dubey deteriorates hospitalized

उत्तर प्रदेश के कानपुर में चर्चित बिकरू कांड के अभियुक्त विकास दुबे के सहयोगी अमर दुबे की नाबालिग पत्नी खुशी को बीमार होने पर रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के कानपुर में चर्चित बिकरू कांड के अभियुक्त विकास दुबे के सहयोगी अमर दुबे की नाबालिग पत्नी खुशी को बीमार होने पर रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। न्यायालय के आदेश पर कुछ माह पहले अमर दुबे की पत्नी संवासिनी सुधार केन्द्र में भेजी गई थी। आज सुबह मुंह से खून आने पर उसे संवासिनी केन्द्र से जिला अस्पताल इलाज के लिए भर्ती किया गया।

डाक्टरों के अनुसार मौसम में बदलाव के कारण गले में इंफेक्शन के कारण खांसी के साथ गले से खून आ गया है। डाक्टरों ने कहा कि खतरे की कोई बात नहीं है। अस्पताल में भर्ती अमर की पत्नी ने कहा ‘‘ मेरा कोई कसूर नहीं है फिर भी सजा भुगत रही हूं। उसने नवम्बर माह में होने वाले भाई के विवाह में ले जाने की मांग की है।

गौरतलब है कि विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद उसके सहयोगी अमर दुबे को भी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!