Edited By Umakant yadav,Updated: 27 Nov, 2020 02:41 PM
उत्तर प्रदेश की मेरठ जनपद में रालोद नेता डॉ. ज्ञानेन्द्र शर्मा का कोविड-19 के चलते बृहस्पतिवार रात को निधन हो गया। शर्मा पिछले कई दिन से कोरोना वायरस संक्रमण से जूझ रहे थे, वह अन्य रोग से भी पीड़ित थे
मेरठ: उत्तर प्रदेश की मेरठ जनपद में रालोद नेता डॉ. ज्ञानेन्द्र शर्मा का कोविड-19 के चलते बृहस्पतिवार रात को निधन हो गया। शर्मा पिछले कई दिन से कोरोना वायरस संक्रमण से जूझ रहे थे, वह अन्य रोग से भी पीड़ित थे। वहीं इस खबर से पार्टी में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
शर्मा कुछ वर्ष पहले कांग्रेस को छोड़कर रालोद में शामिल हो गए थे। वर्तमान में वह रालोद की हरित प्रदेश संघर्ष समिति के संयोजक थे।