Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 19 Aug, 2020 10:38 AM
यूपी के आगरा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बुधवार को फाइनेंस कम्पनी के कर्मचारियों ने सवारियों से भरी एक बस को हाईजैक कर लिया है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है...
आगराः यूपी के आगरा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बुधवार को फाइनेंस कम्पनी के कर्मचारियों ने सवारियों से भरी एक बस को हाईजैक कर लिया है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। हैरत की बात ये है कि ड्राइवर और कंडक्टर को उतारकर बस को अज्ञात जगह ले गए हैं।
बता दें कि मलपुरा के न्यू दक्षिणी बाईपास स्थित रायभा टोल प्लाजा के पास से एक बस को हाईजैक किया गया। बस गुरुग्राम से मध्यप्रदेश के पन्ना जा रही थी। गाड़ी सवार कुछ लोगों ने तड़के 4:00 बजे पीछा करके रुकवाया। चालक के मुताबिक, खुद को फाइनेंस कर्मी बताया। बस को रोकने के बाद अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद बस को लेकर चले गए। रास्ते में एक ढाबे पर बस को रोका भी। इस दौरान सवारियों के पैसे वापस करवाएं। खाना भी खिलाया।
जिसके बाद एत्मादपुर क्षेत्र में चालक को उतार दिया। चालक ने मलपुरा थाने आकर पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस में हड़कंप है। बस हाईजैक करने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है। पूरे जिले में पुलिस को अलर्ट किया गया है।