निजी खर्चे से कैलाश मानसरोवर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Sep, 2017 04:14 PM

big news for passengers traveling to kailash mansarovar

उत्तर प्रदेश सरकार अपने निजी खर्चे से कैलाश मानसरोवर जाने वाले यात्रियों को भी अब एक लाख रुपये अनुदान देगी। धर्मार्थ कार्य विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश कुमार...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार अपने निजी खर्चे से कैलाश मानसरोवर जाने वाले यात्रियों को भी अब एक लाख रुपये अनुदान देगी। धर्मार्थ कार्य विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने इस विषय में आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि यह अनुदान केन्द्र सरकार द्वारा कराई जाने वाली यात्रा में सम्मिलित होने वाले यात्रियों के अतिरिक्त अपने व्यक्तिगत स्रोतों से यात्रा पूर्ण करने पर यात्रियों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि जीवनकाल में किसी भी यात्री को एक बार ही अनुदान दिया जाएगा।
               PunjabKesari

               अवस्थी के अनुसार केन्द्र सरकार की मदद से कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को राज्य सरकार एक लाख रुपये की धनराशि अनुदान के रुप में देगी। अनुदान के लिए आवेदक को पासपोर्ट, यात्रा पूर्ण करने का प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा।
               PunjabKesari
अनुदान के लिए आवेदन आवेदक द्वारा यात्रा पूरी करने के बाद तीन माह के भीतर धर्मार्थ कार्य विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराना होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!