यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: गोरखपुर से मुंबई जाने के लिए 3 ट्रेनों को मिली हरी झंडी

Edited By Ramkesh,Updated: 26 Sep, 2020 03:33 PM

big news for passengers three trains got green signal from gorakhpur to mumbai

पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ी राहत दी है। मुंबई जानेवाले यात्रियों के लिए तीन स्पेशल ट्रेनों के संचालन की हरी झंडी दे दी है। यह जानकारी सीपीआरओ पीके सिंह ने दी।

गोरखपुर: पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ी राहत दी है। मुंबई जानेवाले यात्रियों के लिए तीन स्पेशल ट्रेनों के संचालन की हरी झंडी दे दी है। यह जानकारी सीपीआरओ पीके सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि गोरखपुर से चल कर गोंडा,लखनऊ के रास्ते मुंबई के लिए यह ट्रेन चलेगी।

यहां देखें ट्रेनों की समय सारणी
1- 05067 गोरखपुर-बांद्रा वीकली स्पेशल 30 सितंबर को यह ट्रेन गोरखपुर से तड़के 5:30 बजे छूटकर दोपहर 2:20 बजे लखनऊ और दूसरे दिन 7:10 बजे बांद्रा टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में 05068 बांद्रा-गोरखपुर वीकली स्पेशल दो अक्टूबर शुक्रवार रात 12:20 बजे रवाना होकर दूसरे दिन लखनऊ सुबह 9:35 बजे और शाम 5:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

2- 05065 गोरखपुर-पनवेल स्पेशल टेन सप्ताह में 4 दिन चलेगी 29 सितंबर से यह ट्रेन मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को गोरखपुर से सुबह 5:30 बजे छूटकर दोपहर 2:20 बजे लखनऊ और अगली शाम 4:20 बजे पनवेल पहुंचेगी। वापसी में 05066 पनवेल-गोरखपुर स्पेशल सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार शाम 5:50 बजे पनवेल से छूटकर अगली शाम 7:55 बजे लखनऊ और तड़के 4:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

3- 05063 गोरखपुर-एलटीटी स्पेशल  28 सितंबर से यह ट्रेन हर सोमवार गोरखपुर से सुबह 5:30 बजे रवाना होकर दोपहर 2:20 बजे लखनऊ आएगी। फिर अगली शाम 16:00 बजे एलटीटी पहुंचेगी। वापसी में 05064 हर मंगलवार को शाम 17:50 बजे छूटकर अगले दिन देर शाम 19:55 बजे लखनऊ और तड़के 4:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। बता दें कि इन ट्रेनों का संचालन 28,29,30 सितंबर से संचालन शुरू हो जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!