भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा में बड़ी चूक, बिना पासपोर्ट के घुस रहे 6 चीनी नागरिक गिरफ्तार

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 08 Nov, 2018 01:32 PM

big mistake in security on the indo nepal border

भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। जहां सीमा पर दिवाली की शाम एसएसबी ने 6 चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया है। इनमें दो  महिलाएं भी शामिल हैं। पकड़े गए लोग बिना पा...

बहराइचः भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। जहां सीमा पर दिवाली की शाम एसएसबी ने 6 चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया है। इनमें दो  महिलाएं भी शामिल हैं। पकड़े गए लोग बिना पासपोर्ट और वीजा के भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए थे। पुलिस इनसें पूछताछ में जुटी हुई है।

घटना बुधवार शाम की है। भारत नेपाल सीमा से सटे बहराइच जिले के रुपईडीहा बॉर्डर आउट पोस्ट के पास नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश करने की फिराक में 6 चीनी नागरिको को एसएसबी जवानों ने पकड़ लिया। जिसके बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है, चीनी भाषा में बोलने के कारण एसएसबी के अधिकारियों को बातचीत करने में समस्या आ रही है। सूत्रों की मानें तो इनके पास से कैमरा भी मिला है, जिनमें भारतीय चेकपोस्टों की खिंची हुई तस्वीर है।

जिसके चलते अधिकारियों ने गृह मंत्रालय को इसकी सूचना दे दी है। इस बारे में एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि अभी इस मामले में ज्यादा बोलना ठीक नहीं है। फिलहाल, पूछताछ की जा रही है। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!