मुलायम को बड़ा झटका, राज्य संपत्ति विभाग ने लोहिया ट्रस्ट बंगले को कराया खाली

Edited By Ajay kumar,Updated: 14 Sep, 2019 12:32 PM

big action by state property department sp lohia trust bungalow evacuated

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य संपत्ति विभाग ने समाजवादी पार्टी पर बड़ी कार्रवाई की है। संपत्ति विभाग ने सपा के लोहिया ट्रस्ट बंगले को खाली करा दिया है।

लखनऊ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य संपत्ति विभाग ने समाजवादी पार्टी पर बड़ी कार्रवाई की है। संपत्ति विभाग ने सपा के लोहिया ट्रस्ट बंगले को खाली करा दिया है। इससे पहले राज्य संपत्ति विभाग ने कड़ी सुरक्षा के बीच लोहिया ट्रस्ट को अपने कब्जे में ले लिया था। बता दें कि समाजवादी पार्टी के लोहिया ट्रस्ट को सपा संरक्षक मुलायम सिंह ने बनाया था। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे सभी सरकारी बंगलों को खाली कराने का आदेश सरकार को दिया था जो सरकारी खर्चे पर चल रहे थे, और सरकारी आवंटन किया गया था। इसके पहले कई सारे बंगले खाली हुए थे और अब समाजवादी पार्टी का या लोहिया ट्रस्ट भी खाली हो गया है। 

क्या था सुप्रीम कोर्ट का आदेश? 
सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के छह पूर्व मुख्यमंत्रियों से सरकारी बंगला खाली करवाने के आदेश दिये थे। जिसमें सपा का लोहिया ट्रस्ट बंगले भी शामिल था। विभाग की तरफ से सबको 15 दिन के भीतर बंगला खाली करने का नोटिस भी भेजा गया था। 

अखिलेश को पहले ही छोडऩा पड़ा है अपना सरकारी बंगला 
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी आवास खाली करने का निर्देश जारी किया था। इसके बाद अखिलेश यादव को अपना बंगला छोडऩा पड़ा था। अखिलेश यादव अब तक अंसल सिटी में रह रहे थे। क्योंकि 1-विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास बनकर तैयार हो रहा था। जानकारी के मुताबिक, गृह प्रवेश से पहले सपा अध्यक्ष ने पूजा कराई और उसके बाद नए घर में प्रवेश किया।

अखिलेश के रामपुर जाने के एक्शन के रिएक्शन!
बता दें कि मुलायम सिंह के बयान के बाद अखिलेश यादव उनके समर्थन में खुलकर उतर आए हैं। अखिलेश ने न केवल आजम के पक्ष में बयान दिया बल्कि रामपुर भी पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश सरकार पर कई हमले किए। लोगों का अनुमान है कि अखिलेश के रामपुर जाने के एक्शन का ही रिएक्शन हुआ है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!