सोशल मीडिया पर 8 जनवरी को भारत बंद का ऐलान, UP में DGP ने जारी किया अलर्ट

Edited By Ajay kumar,Updated: 07 Jan, 2020 01:43 PM

bharat bandh announced on social media on 8 january dgp issued alert in up

विभिन्न मुद्दों के विरोध में सोशल मीडिया पर 8 जनवरी को भारत बंद की चर्चा रही। किसान, श्रमिक व छात्र संगठनों की ओर से जारी ऐलान के बाद...

लखनऊः विभिन्न मुद्दों के विरोध में सोशल मीडिया पर 8 जनवरी को भारत बंद की चर्चा रही। किसान, श्रमिक व छात्र संगठनों की ओर से जारी ऐलान के बाद DGP मुख्यालय की ओर से पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। DGP मुख्यालय की तरफ से जारी एडवाइजरी में सभी जिले के पुलिस कप्तानों को विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

हड़ताल के माध्यम से केंद्र सरकार से वेतन वृद्धि और अन्य लाभों की करेंगे मांग
बता दें कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने 8 जनवरी को हड़ताल का आह्वान किया है। इस देशव्यापी हड़ताल को कई बैंक यूनियनों समेत छात्र व किसान संघठन भी अपना समर्थन दे रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से इस बंद को सफल बनाने के लिए भी मुहीम जारी है। इसी को देखते हुए UP पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। भारत बंद के दौरान केंद्र सरकार की हालिया बैंकिंग सुधारों और श्रम नीतियों के खिलाफ विरोध किया जाएगा। यूनियन अपनी हड़ताल के माध्यम से केंद्र सरकार से वेतन वृद्धि और अन्य लाभों की भी मांग कर रही हैं।

बैंकिंग सेवाओं के साथ ATM  पर पड़ सकता है असर
इंडियन बैंक एसोसिएशन के अनुसार ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, बैंक कर्मचारी फेडरेशन ऑफ इंडिया, भारतीय राष्ट्रीय बैंक कर्मचारी महासंघ, भारतीय राष्ट्रीय बैंक अधिकारी कांग्रेस और बैंक कर्मचारी सेना महासंघ ऐसे संघ हैं जो बुधवार से हड़ताल पर जाएंगे। कुछ स्थानों पर ATM  सेवाओं पर भी असर पड़ने की संभावना है। हालांकि  नेट बैंकिंग के सामान्य रूप से कार्य करने की उम्मीद है। क्योंकि NEFT ऑनलाइन अब 24x7 उपलब्ध है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!