Edited By Anil Kapoor,Updated: 14 Jun, 2018 12:32 PM
उत्तर प्रदेश में भदोही के दुर्गागंज क्षेत्र में मंगलवार रात एक जंगली सियार ने 40 से अधिक ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुर्गागंज क्षेत्र के शेरपुर गोपलहा गांव में आधी रात के बाद एक जंगली सियार ने...
भदोही: उत्तर प्रदेश में भदोही के दुर्गागंज क्षेत्र में मंगलवार रात एक जंगली सियार ने 40 से अधिक ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुर्गागंज क्षेत्र के शेरपुर गोपलहा गांव में आधी रात के बाद एक जंगली सियार ने गर्मी के कारण बाहर सो रहे ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस हमले में 40 से अधिक लोग जख्मी हो गए जिसमें कई महिलाएं शामिल हैं।
इतनी बड़ी संख्या में सियार के हमले से जख्मी होने की घटना से गांव में हडकंप मच गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने सियार को घेरकर मार दिया। सियार के हमले से जख्मी सभी लोगों का उपचार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया जा रहा है।