आज से चौथे भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव की शुरुआत, जुटेंगे 10 हजार वैज्ञानिक

Edited By Ruby,Updated: 05 Oct, 2018 01:20 PM

beginning of the 4 indian international science festival from today

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार चौथे भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव की शुरुआत होगी। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित यह महोत्सव 5 से 8 अक्टूबर तक होगा। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन आयोजन की शुरुआत करेंगे। सबसे खास बात यह...

लखनऊः राजधानी लखनऊ में शुक्रवार चौथे भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव की शुरुआत होगी। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित यह महोत्सव 5 से 8 अक्टूबर तक होगा। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन आयोजन की शुरुआत करेंगे। सबसे खास बात यह है कि महोत्सव पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित किया गया है।

शनिवार शाम 05:30 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन सत्र में राज्यपाल राम नाईक, सीएम योगी, डॉ. हर्षवर्धन समेत कई केंद्रीय एवं राज्य के मंत्री मौजूद रहेंगे। विज्ञान महोत्सव में देश-विदेश से आए 10 हजार से ज्यादा वैज्ञानिक शामिल होंगे। महोत्सव में 800 महिला वैज्ञानिक भी शामिल होंगी।

खबरों के मुताबिक दुनिया के 200 सफल स्टार्टअप से जुड़े प्रतिनिधि भी महोत्सव में शिरकत करेंगे। वहीं 5 लाख से ज्यादा विजिटर्स की महोत्सव में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि विज्ञान महोत्सव (IISF) में 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेंगे। पहला 6 अक्टूबर को जीडी गोयनका स्कूल में एक साथ 600 स्टूडेंट्स के डीएनए आइसोलेशन का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा। दूसरा 7 अक्टूबर को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 3000 बच्चों को फर्स्ट एड ट्रेनिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा। इस महोत्सव में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी लखनऊ पहुंची है। 

इस महोत्सव के साथ एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव का भी शाम 6 बजे साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजन होगा। यूपी के कृषि मंत्री समेत देश-विदेश से आए कृषि वैज्ञानिक कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। हैल्थ कॉन्क्लेव में सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी उपस्थित होंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!