लोकसभा चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, कयूम अंसारी सपा में शामिल

Edited By Ruby,Updated: 20 Feb, 2019 10:24 AM

before the lok sabha elections kayam ansari is included in sp

लखनऊ: लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का पाला बदलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता कयूम अंसारी समेत कई नेताओं ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता हासिल ..

लखनऊ: लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का पाला बदलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता कयूम अंसारी समेत कई नेताओं ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता हासिल की।  

पार्टी प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और विधान परिषद सदस्य अरविंद कुमार सिंह की मौजूदगी में पार्टी दफ्तर में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में और मऊ जिले के घोसी नगर पंचायत के चेयरमैन कयूम अंसारी के अलावा कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप कुमार मौर्य ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।

इसके अलावा राष्ट्रीय आरक्षण आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार प्रजापति, अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के अध्यक्ष गुलाब सिंह राजभर और पंकज कुमार राजभर ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने बताया कि इन नेताओं के साथ उनके कार्यकर्ताओं ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!