2019 के चुनाव से पहले यूपी कांग्रेस को बड़ा झटका, इस वरिष्ठ नेता ने छोड़ी पार्टी

Edited By Deepika Rajput,Updated: 27 Sep, 2018 12:03 PM

before the election of 2019 a big blow to the up congress

लखनऊः 2019 का लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक गलियारों में घमासान मचता हुआ दिखाई दे रहा है। सभी पार्टियां चुनाव में जीत हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। वहीं इस बीच तैयारी में जुटी कांग्रेस को चुनाव से पहले...

लखनऊः 2019 का लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक गलियारों में घमासान मचता हुआ दिखाई दे रहा है। सभी पार्टियां चुनाव में जीत हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। वहीं इस बीच तैयारी में जुटी कांग्रेस को चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। 
PunjabKesariदरअसल, पिछले 45 वर्षों से कांग्रेस से जुड़े रहे पूर्व विधानपरिषद सदस्य मणिशंकर पांडेय ने आजीवन सदस्यता से इस्तीफा दिया है। एक समय पर उन्हें गांधी परिवार के करीबी माना जाता था। उन्होंने अपने इस्तीफे में पार्टी छोड़ने के कई कारण लिखे हैं।

PunjabKesariमणिशंकर पांडेय ने कांग्रेस पर लगाए ये आरोप 
मणिशंकर पांडेय ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी सिद्धान्तों से भटक चुकी है। कांग्रेस, सिर्फ बाहरी दलों से आए लोगों और सेलिब्रेटी को ही पार्टी में तवज्जो दे रही है। ये नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी वाली कांग्रेस नहीं रही। पार्टी सिर्फ दो लोकसभा सीट बचाने की कवायद के लिए गठबंधन करने के लिए अपने सिद्धांतों, मूल उद्देश्यों से भटक चुकी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!