Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 06 Oct, 2020 12:25 PM
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की तमाम सख्तियों के बावजूद दबंगों, बदमाशों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। इनके लिए अपहरण, बलात्कार, हत्या और डकैती सामान्य सी बात रह
सहारनपुरः उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की तमाम सख्तियों के बावजूद दबंगों, बदमाशों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। इनके लिए अपहरण, बलात्कार, हत्या और डकैती सामान्य सी बात रह गई है। हद तो तब हो गई जब प्रदेश के सहारनपुर में दबंगो ने रामकुमार शर्मा नाम के व्यक्ति को जिंदा जला दिया।
बता दें कि मामला ननौता थाने के खुडाना नहर का है। जहां पिटाई के बाद रामकुमार शर्मा को दबंगों ने जिंदा जला दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच चल रही है।