UP विधानभवन परिसर में प्लास्टिक उपयोग पर लगा प्रतिबंध

Edited By Deepika Rajput,Updated: 27 Aug, 2019 12:48 PM

ban on plastic use in vidhan bhavan

उत्तर प्रदेश विधान भवन परिसर में प्लास्टिक की बोतलों और एक बार इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। विधान सभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने कहा कि विधानसभा सचिवालय द्वारा विधान भवन परिसर को प्लास्टिक की...

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधान भवन परिसर में प्लास्टिक की बोतलों और एक बार इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

विधान सभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने कहा कि विधानसभा सचिवालय द्वारा विधान भवन परिसर को प्लास्टिक की बोतलों और एक बार इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। विधान सभा में कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह निर्देश जारी कर दिया गया है कि प्लास्टिक के समान के बजाय पर्यावरण के अनुकूल थैलों या सामान का उपयोग किया जाए। प्रमुख सचिव ने कहा कि विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण के निर्देशों के अनुरूप यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

गौरतलब है कि विधान सभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्लास्टिक के इस्तेमाल को पूरी तरह से बंद करने के सुझाव के क्रम में यह निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि संसद भवन की भांति यूपी विधानसभा के विधान भवन परिसर को भी प्लास्टिक मुक्त बनाया जाए।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!