'समाज में नफरत फैलाने वाले संगठनों पर लगे प्रतिबंध' कांग्रेस के बजरंग दल बैन को अखिलेश का समर्थन, पढ़ें यूपी की 10 बड़ी खबरें

Edited By Ramkesh,Updated: 06 May, 2023 08:04 PM

ban on organizations that spread hatred in society akhilesh supports

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। इस बीच, कांग्रेस के घोषणा पत्र का एक वादा गले की फांस बन गया है। सत्ता में आने पर कांग्रेस पार्टी द्वारा बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादा चर्चा का विषय बना है। वहीं कांग्रेस की इस...

लखनऊ: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। इस बीच, कांग्रेस के घोषणा पत्र का एक वादा गले की फांस बन गया है। सत्ता में आने पर कांग्रेस पार्टी द्वारा बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादा चर्चा का विषय बना है। वहीं कांग्रेस की इस चुनावी घोषणा को अब उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समर्थन देकर सियासी हलचल तेज कर दी है।

1- इटावा में बृजेश पाठक बोले- 'पहले की सरकार में दिनदहाड़े हो जाता था अपहरण, अब अपराध मुक्त बना प्रदेश'
इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा में अपने-अपने प्रत्याशियों को जिताने की होड़ मची हुई है और यहां पर लगातार एक के बाद एक बड़े से बड़े मंत्री सभाओं में जनता को संबोधित कर रहे हैं और अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे हैं। इसी के चलते आज यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जिले के भरथना नगर पालिका क्षेत्र में पहुंचे। जहां पर उन्होंने अपनी पार्टी की प्रत्याशी मनीषी गुप्ता के लिए सभा को संबोधित किया और उसके बाद समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

2- हिंदू भारत छोड़ो, हिन्दू मकान खाली करो...बांदा में घरों के बाहर लिखे ये नारे, मामला दर्ज
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में शरारती तत्वों के कई घरों के बाहर हिंदू भारत छोड़ो के नारे लिख दिए हैं। इसकी जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों में काफी रोष है। हिन्दुओं मकान खाली करो जैसे स्लोगन भी लिखे गए हैं। वहीं मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आक्रोशित लोगों को शांत कराने का प्रयास किया है। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

3- पंचायत का ये फैसला सुन पकड़ लेंगे सिर...प्रेमी संग रहेगी 3 बच्चों की मां, पति भी रहेगा साथ
अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक मामले में पंचायत का अजीबोगरीब फैसला चर्चा में आ गया है। जहां तीन बच्चों की मां एक युवक के साथ घर से फरार हो गई। तीन दिन बाद पुलिस ने दोनों को खोज निकाला तो उसने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद ठान ली। पति भी पत्नी को छोड़ने को तैयार नहीं हुआ। ऐसे में धर्म संकट में पड़ी पंचायत ने पति और तीनों बच्चों को भी अपने साथ रखने का का हुक्म प्रेमी को सुना डाला। प्रेमी ने भी पंचायत के फैसले को स्वीकार कर लिया है।

4- योगी के मंत्री नंद गोपाल नंदी बोले- लूटवादी और परिवारवादी है समाजवादी पार्टी
इटावा: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल नंदी ने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाया है कि लूटवादी और परिवारवादी पार्टी है समाजवादी पार्टी। समाजवादी पार्टी का चरित्र ऐसा रहा है कि उनके कार्यकाल में हर और लूट ही लूट हुई है।

5- CM योगी को भारतरत्न डॉ अंबेडकर अवार्ड से किया सम्मानित, पूर्व राष्ट्रपति बोले- गुंडाराज खत्म कर यूपी को बनाया भयमुक्त
लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके द्वारा किए गए कामों को लेकर एक बड़ा सम्मान मिला है। उन्हें भारतरत्न डॉ अंबेडकर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुंबई के श्री षणमुखानंद ऑडिटोरियम में दिया गया।

6-फिल्म 'द केरल स्‍टोरी' को लेकर चल रहे विवाद के बीच BJP नेता ने 100 लड़कियों को दिखाया फिल्म, कही बड़ी बात 
लखनऊ: सुदीप्तो सेन निर्देशित फिल्म 'द केरल स्‍टोरी' को लेकर चल रहे विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उप्र इकाई के एक नेता ने आज 100 लड़कियों को फिल्म दिखाया। उन्होंने कहा कि लव जिहाद' से बच्चों के जीवन को सुरक्षित करने के लिए 100 लड़कियों को अपनी तरफ से फिल्‍म दिखाया। अभिजात मिश्रा ने दूसरों से भी ऐसा करने का आग्रह किया है।

7- भाजपा से निजात पाना चाहती है यूपी की जनता: अखिलेश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पहले चरण का निकाय चुनाव के लिए वोट डाले जा चुके है। सभी पार्टियां अपने प्रत्याशियों के जीत के दावे कर रही हैं। वहीं अखिलेश ने भाजपा पर पहले फेज के चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गड़बड़ी की जानकारी देने के बाद भी जिम्मेदार सो रहे थे। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। मैनपुरी उप चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि 2024 में 3 लाख से ज्यादा वोटों से सपा जीतेगी। उन्होंने कहा कि ‘बीजेपी झूठों का गैंग, इन्हें विकास से नफरत और चिढ़’है।

8- सांस रोकने के बहाने बृजभूषण ने स्तन छुए, जांघ-पेट पर लगाया हाथ... 2 महिला रेसलर्स ने पुलिस को बताया
लखनऊ: कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण आरोपों के मामले को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट में मामला पहुंचा तो दिल्ली पुलिस ने फटाफट एफआईआर दर्ज की। कोर्ट में 7 लड़कियों ने यौन शोषण होने की बात कही है।

9- ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हुआ बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार गाड़ी पेड़ से टकराई... मासूम समेत 3 की मौत
ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में आगरा से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर गाड़ी सेक्टर 160 के पास अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर और फिर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 3 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है।

10-मामूली विवाद में पति ने खोया आपा: पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी, 6 साल पहले की थी लव मैरिज 
रामपुर: जिले के थाना गंज क्षेत्र में शनिवार को आपसी विवाद के बाद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पत्नी की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनुज चौधरी ने बताया कि थाना गंज क्षेत्र के मोहल्ला बगीचा ऐमना में कस्तूरबा गांधी स्कूल के पास सरकारी आवास में शाहजेब और शहाना रहते थे। दोनों ने छह साल पहले प्रेम विवाह किया था और उनके दो बेटे हैं।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!