ईदगाह और मस्जिदों में पढ़ी गई बकरीद की नमाज, अमन और खुशहाली के लिए मांगी दुआ

Edited By Ruby,Updated: 22 Aug, 2018 11:18 AM

22 अगस्त को बकरीद की नमाज राजधानी के विभिन्न ईदगाहों, खानकाहों और मस्जिदों में अदा की गई। इसके साथ ही राज्य के अन्य जिलों में भी शांति और सद्भाव के साथ बकरीद की नमाज अदा की गई। वहीं ताजनगरी आगरा में भी शाही जामा मस्जिद में आज ईद उल जुुुहा की नमाज़...

आगराः  ईद-उल-अजहा यानी बकरीद आज देशभर में मनाई जा रही है। मीठी ईद के ठीक 2 महीने बाद बकरीद आती है। ईद-उल-फित्र यानी मीठी ईद के बाद मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार बकरीद होता है। इसी कड़ी में ताजनगरी आगरा में शाही जामा मस्जिद में आज ईद उल जुुुहा की नमाज़ अदा की गई। 

PunjabKesari

हजारों की संख्या में अकीकतमंदों ने जामा मस्जिद में पर ईद की नमाज अदा की और देश में शांति, अमन चैन की दुआ मांगी। साथ ही नमाजियों ने केरल में आई आपदा से पीड़ितों के लिए भी दुआ मांगी। नमाज के सकुशल संपन्न होने के बाद नमाजियों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी। बड़े हो या बच्चे सभी गले मिलकर एक दूसरे को ईंद की मुबारकबाद देते नजर आये। वहीं नमाज के बाद बकरीद की कुर्बानी रस्म अदा की जाएगी। 

शाही जामा मस्जिद के अलावा आगरा की ईदगाह, ताज महल और फतेहपुरी मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। इस मौके पर आगरा पुलिस ने सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!