बजरंग दल नेता की हत्या मामला: पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Nov, 2017 04:30 PM

bajrang dal leader murder case police arrested 4 people

उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी कानपुर में बजरंग दल के एक कार्यकर्त्ता की धारदार हथियार से शुक्रवार रात हत्या कर दी गई। जिसके आरोप में पुलिस ने नामजद 5 लोगों में से एक महिला समेत 4 को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है...

कानपुर: उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी कानपुर में बजरंग दल के एक कार्यकर्त्ता की धारदार हथियार से शुक्रवार रात हत्या कर दी गई। जिसके आरोप में पुलिस ने नामजद 5 लोगों में से एक महिला समेत 4 को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश ने बताया कि बजरंगदल के पूर्व जिला संयोजक विजय यादव की शुक्रवार रात अरमापुर क्षेत्र में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। नाजुक हालत में यादव ने 5 लोगों पर हमले का आरोप लगाया था। उनके बयान की वीडियोग्राफी भी की गई है। बयान के आधार पर विजय के भाई ने विनय झा और विनोद झा समेत 5 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उन्होने बताया कि 5 में से 4 को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, पांचवा अभी फरार है। उसे भी हिरासत में लेने की कोशिश की जा रही है। हिरासत में विजय झा की पत्नी को भी लिया गया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार मामला पैसे के लेनदेन का लगता है, लेकिन कुछ लोग महिला से संबंध होने की बात भी कह रहे हैं।

उन्होने बताया कि कुछ दिन पहले विनय झा को गोली मारने के आरोप में विजय यादव जेल गया था। विनय झा ने उसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विजय यादव के जेल से छूटने के बाद से ही झा परिवार उसे खोज रहा था।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!