Edited By Ruby,Updated: 19 Apr, 2018 07:28 PM
प्रदेश में बढ़ रही रेप और गैंगरेप की घटनाओं के विरोध में बहुजन मुस्लिम महासभा ने लखनऊ में हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर विरोध प्रदर्शन किया। सबसे खास बात तो यह है कि बहुजन मुस्लिम महासभा ने अनोखा प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में महिला और पुरूष...
लखनऊः प्रदेश में बढ़ रही रेप और गैंगरेप की घटनाओं के विरोध में बहुजन मुस्लिम महासभा ने लखनऊ में हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन किया। सबसे खास बात तो यह है कि बहुजन मुस्लिम महासभा ने अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कफन बांध कर अपना विरोध दर्ज कराया। इसके साथ ही उन्होंने बलात्कारियों को एक माह के अंदर फांसी पर चढ़ाने की मांग भी की।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार महिलाओं के सम्मान का वायदा कर सत्ता में आई है, परंतु बड़े शर्म की बात है कि नाबालिग बालिकाओं की रक्षा सरकार नहीं कर पा रही है, ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई मतलब नहीं। उन्होंने कहा कि जब सत्ता के जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता ही सत्ता के नशे में चूर होकर रेप जैसी घटनाओं में सम्मिलित होंगे तो ऐसे में प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति क्या होगी।
महासभा के अध्यक्ष ने योगी और मोदी के साथ भाजपा शासित प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को चूड़ी, साड़ी व सिंदूर पार्सल द्वारा भेंट करने की बात कही। प्रदर्शन के दौरान बलात्कारियों के पुतलों को फांसी पर चढ़ा कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।