Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Jul, 2017 10:59 AM
आज उन्नाव पुलिस व जेल प्रशासन के उस समय पसीने छूट गए जब बाहुबली बसपा विधायक मुख्तार अंसारी को उन्नाव जेल शिफ्ट किया गया...
उन्नावः आज उन्नाव पुलिस व जेल प्रशासन के उस समय पसीने छूट गए जब बाहुबली बसपा विधायक मुख्तार अंसारी को उन्नाव जेल शिफ्ट किया गया। मुख्तार 17 वीं विधानसभा बजट सत्र चलने तक उन्नाव जेल की हाई सिक्युरिटी बैरक में रहेंगे। बता दें कि मंगलवार शासन से यह आदेश आते ही मुख्तार की सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की कई चक्र बैठक हुई थी।
विधानसभा सत्र के कारण उन्नाव जेल में शिफ्ट
इस संबंध में उन्नाव सिटी सीओ डॉ. हृदेश कठेरिया ने बताया है कि बसपा विधायक मुख्तार को विधानसभा सत्र शुरु होने के कारण बांदा से उन्नाव जेल में रखा गया है। यहां से सत्र के दौरान विधानसभा में आवागमन रहेगा और यहां पर कड़ी सुरक्षा के बीच में इनको जिला कारागार में निरुद्ध किया जाएगा।
कृष्णानंद राय हत्याकांड में आरोपी है मुख्तार
गौरतलब है कि विधायक मुख़्तार अंसारी के ऊपर बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या का आरोप है। उस समय मुख्तार जेल में बंद थे। बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय को उनके 6 अन्य साथियों को सरेआम गोलीमार उनकी हत्या कर दी गई। हमलावरों ने 6 एके-47 राइफलों से 400 से ज्यादा गोलियां चलाई थी। मारे गए 7 लोगों के शरीर से 67 गोलियां बरामद की गई थी। मुख्तार के खिलाफ हत्या, अपहरण, धमकी जैसे कई मामले दर्ज हैं।
योगी सरकार बनते ही हुए थे बांदा जेल में शिफ्ट
बता दें कि सूबे में योगी सरकार बनने के बाद बीते मार्च में मुख्तार को बांदा जेल में शिफ्ट किया गया था। पहले योगी सरकार ने मुख्तार अंसारी को लखनऊ से आगरा सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने का फैसला लिया था, लेकिन बाद में बांदा जेल में शिफ्ट किया गया। यही नहीं उनकी सुरक्षा में जेल में 2 डिप्टी जेलर भी तैनात हैं।