महाशिवरात्रि के पर्व पर गंगा में डूबने से 2 कांवड़ियों की मौत, मैनपुरी से आए थे जल भरने

Edited By Anil Kapoor,Updated: 11 Mar, 2021 11:46 AM

badaun two kawandi killed due to drowning in the ganges

बदायूं जिले में उसहैत थाना क्षेत्र के अटैना गंगा घाट पर महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर जल भरने आए 2 कांवड़ियों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। दोनों कांवड़िए मैनपुरी जिले के रहने वाले थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बुधवार रात गोताखोरों...

बदायूं (उप्र): बदायूं जिले में उसहैत थाना क्षेत्र के अटैना गंगा घाट पर महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर जल भरने आए 2 कांवड़ियों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। दोनों कांवड़िए मैनपुरी जिले के रहने वाले थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बुधवार रात गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को गंगा से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस के अनुसार ‘‘जनपद मैनपुरी के बिछमा थाना क्षेत्र के गांव सिंगारपुर के रहने वाले सुबोध कुमार (22) और करीमगंज के रहने वाले अमरजीत (21) अपने 27 साथियों के जत्थे के साथ जल भरने के लिए बुधवार को उसहैत थाना क्षेत्र के अटैना गंगा घाट पर ट्रैक्टर ट्रॉली से आए थे। अमरजीत और सुबोध गंगा में स्नान करने के लिए गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते दोनों गंगा में डूबने लगे। जब तक साथी कुछ समझ पाते तब तक दोनों की डूबकर मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि अमरजीत और सुबोध अपने 27 साथियों के जत्थे के साथ महाशिवरात्रि के पर्व पर जलाभिषेक करने के लिए अटैना गंगा घाट पर जल भरने आए थे। दोनों गहरे पानी में स्नान करते समय डूब गए। इससे उनकी मौत हो गई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!