आजमगढ़ः मस्जिद के पास किन्नर के शव को दफनाने काे लेकर हंगामा

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 07 Jul, 2019 11:45 AM

azamgarh after the burial of the body of kinnar near masjid

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब किन्नर के शव को दफनाने से रोकने पर किन्नरों ने हंगामा कर दिया। सूचना के बाद मौके पर प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसी तरह से करी...

आजमगढ़ः उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब किन्नर के शव को दफनाने से रोकने पर किन्नरों ने हंगामा कर दिया। सूचना के बाद मौके पर प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसी तरह से करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जिला प्रशासन ने शव को दफनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराई, जिसके बाद शव दफन हुआ और किन्नरों का हंगामा भी समाप्त हो गया।
PunjabKesari
मामला जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ का है। यहां सरोज नामक किन्नर की बीमारी के चलते मौत हो गई। जिसके बाद किन्नर के शव को दफनाने के लिए अन्य किन्नर नूरी मस्जिद के बगल में पहुंचे। यहां जब किन्नरों ने गढ्ढा खोदना शुरू किया तो मुस्लिम समुदाय के लोग इसका विरोध करने लगे। जिसके बाद किन्नर आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस हंगामा कर रहे किन्नरों को शान्त नहीं कर सकी।

जिसके बाद सीओ सहित भारी संख्या में पुलिस बल और उप जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह से किन्नरों को शांत कराया। करीब पांच घंटे की माथापच्ची के बाद तहसील प्रशासन ने नवीन परती की भूमि को खोज कर किन्नर के शव को दफन कराया। जिसके बाद किन्नर शांत हुए। पुलिस का कहना है कि मामला पूरी तरह से शांत है। शव दफन के लिए जमीन उपलब्ध कराने के बाद शव दफन कर किन्नर चले गए।














 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!