Edited By Deepika Rajput,Updated: 20 Jul, 2019 01:52 PM
बिहार में हाल ही में हुई मॉब लिंचिंग के मुद्दे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सपा के कद्दावर नेता आजम खान ने राष्ट्रविरोधी बयान देते हुए कहा कि विभाजन के बाद भारत में रहने की हम कीमत चुका रहे हैं।
रामपुरः बिहार में हाल ही में हुई मॉब लिंचिंग के मुद्दे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सपा के कद्दावर नेता आजम खान ने राष्ट्रविरोधी बयान देते हुए कहा कि विभाजन के बाद भारत में रहने की हम कीमत चुका रहे हैं।
बिहार के छपरा में मॉब लिंचिंग की घटना के बारे में पूछे जाने पर आजम खान ने कहा कि यह घटना इसलिए हुई क्योंकि मुसलमान 1947 के बाद भारत में रहने की कीमत चुका रहे हैं। इस घटना में 3 लोगों को पशु चुराने के आरोप में पीट पीटकर मार दिया गया। उन्होंने कहा कि यह 1947 के बाद मुसलमानों के साथ हो रहा है। हमारे पूर्वज विभाजन के बाद पाकिस्तान क्यों नहीं गए। अब हमें यह सजा भुगतनी ही होगी।
जब कहा गया कि आप पाकिस्तान क्यों नहीं गए तो आजम खान ने कहा कि आपको यह सवाल मौलाना आजाद, जवाहर लाल नेहरू, महात्मा गांधी जैसे बड़े-बड़े नेताओं से पूछना चाहिए। जिनके वादों के बाद मुसलमान भारत में रह रहे थे।