आजम खान की पत्नी ने हमसफर रिसॉर्ट पर की गई कार्रवाई को बताया साजिश

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 17 Aug, 2019 05:41 PM

azam khan s wife conspired to act on humsafar resort

आजम खान की धर्मपत्नी एवं राज्यसभा सदस्य ताज़ीन फातिमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशासन पर हमला बोला। उन्होंने हमसफर रिसॉर्ट पर की गई कार्यवाही को प्रशासन की एक साजिश बताया। फातिमा ने कहा रिसॉर्ट के पीछे की दीवार गिराई गई, वह रिसॉर्ट की दीवार नहीं है।...

रामपुरः आजम खान की धर्मपत्नी एवं राज्यसभा सदस्य ताज़ीन फातिमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशासन पर हमला बोला। उन्होंने हमसफर रिसॉर्ट पर की गई कार्यवाही को प्रशासन की एक साजिश बताया। फातिमा ने कहा रिसॉर्ट के पीछे की दीवार गिराई गई, वह रिसॉर्ट की दीवार नहीं है। वह पीछे की खेती की जमीन की दीवार है और जो नाला वहां से गुजर रहा है वह सिंचाई विभाग ने बनवाया था।

प्रशासन की कार्रवाई पर खड़े किए सवाल
उन्होंने कहा जब दीवार पहले से वहां थी तो सिंचाई विभाग ने उसके अंदर नाला क्यों बनवाया और सिंचाई विभाग वालों से पूछा जाना चाहिए, उनके जो अधिकारी थे उन्होंने क्यों नहीं चेक किया। उन्हें चेक करना चाहिए था। प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल खड़ा करते हुए उन्होंने कहा सिर्फ दो दिन का नोटिस दिया गया था क्या 2 दिन के नोटिस में कोई चीज तोड़ी जा सकती है और दो दिन का समय भी पूरा नहीं हुआ था और उन्होंने दीवार तोड़ दी।

हम पति-पत्नी की जिंदगी भर की कमाई रिसॉर्ट में लगी- फातिमा
ताज़ीन फातिमा के अनुसार रिसॉर्ट की दीवार 25-30 साल पुरानी थी, रिसॉर्ट 25- 30 साल पहले से बनना शुरू हुआ था, उन्होंने कहा हम पति-पत्नी की जिंदगी भर की पूरी कमाई रिसॉर्ट में लगी है। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई को गलत बताते हुए कहा 30 साल पहले ग्रीन बेल्ट नहीं थी आरडीए भी नहीं था और उस वक्त की जो कार्रवाई होती थी उसके हिसाब से हमने सारे नियमों का पालन किया था।

प्रशासन एक साजिश के तौर पर काम कर रहा
ताज़ीन फातिमा ने कहा जाहिर सी बात है हम हर मामले में कोर्ट ही जाएंगे। प्रशासन एक साजिश के तौर पर काम कर रहा है। डीएम ने आते ही मेरे पति अपराधी बनाते हुए उनका लाइसेंस निलंबित किया और निरस्त करने की धमकी दी और उन्हें एक अपराधिक छवि वाला घोषित किया। मौजूदा सरकार पर आरोप लगाते हुए फातिमा कहा कि प्रशासन की हर कार्रवाई एक साजिश है जो सरकार से मिलकर प्रशासन कर रहा है। जिसके खिलाफ हम कोर्ट जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!