Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Mar, 2018 01:56 PM
पने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आज़म खान ने देश भर में महान विचारकों की प्रतिमाओं के तोड़े जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता के लिए बीजेपी किसी भी...
रामपुरः अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आज़म खान ने देश भर में महान विचारकों की प्रतिमाओं के तोड़े जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता के लिए बीजेपी किसी भी हद तक जा सकती है।
BJP पर बोला हमला
उन्होंने कहा कि देश भर में मूर्ति नहीं, प्रतिमा टूटी है। व्यक्तिगत रूप से मैं मूर्ति पूजा में भरोसा नहीं रखता और न ही प्रतिमा में विश्वास है। मगर जिस तरह से प्रतिमाओं को तोड़ा जा रहा है, उससे पता चलता है कि आज मुल्क अराजकता की तरफ जा रहा है। यहां कानून का राज नहीं है। सत्ता के लिए बीजेपी किसी भी हद तक जा सकती है।
आज़म ने कहा कि जिनकी मूर्ति टूटी, वह भगवान नहीं थे। जो तोड़ी गईं, वह प्रतिमाएं थीं। जब तक बीजेपी की सत्ता है, ताकत है, माहौल को खराब करने का सलीका है। हालातों को खराब करने की बहुत लंबी तैयारी है। चुनाव तो कैसे भी वह जीत लेंगे, लोग साथ नही देंगे तो ईवीएम उनका साथ दे देगी।