6 नवंबर को अयोध्या में होगा भव्य दीपोत्सव, इस देश की प्रथम महिला होंगी मेहमान

Edited By Anil Kapoor,Updated: 04 Nov, 2018 10:37 AM

ayodhya will host a grand festival on november 6

आगामी 6 नवम्बर को अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक, बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कोरिया गणराज्य की प्रथम महिल किमजोंग सुक....

लखनऊ: आगामी 6 नवम्बर को अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक, बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कोरिया गणराज्य की प्रथम महिल किमजोंग सुक, केन्द्र एवं राज्य सरकार के मंत्रीगण तथा अन्य गण्यमान्य महानुभाव प्रतिभाग करेंगे।

PunjabKesariअपराह्न 11.30 से 3.30 बजे तक श्रीराम लीला चरित्र से जुड़ी विभिन्न झांकियों सहित भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कोरिया, रूस, लाओस, त्रिनीदाद के कलाकारों के साथ ही प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के 500 लोक कलाकार भाग लेंगे। इस मौके पर विभिन्न गण्यमान्य व्यक्तियों एवं अतिथियों द्वारा अपराह्न 3 से 3.15 बजे तक राम बाजार, शिल्प ग्राम का उद्घाटन एवं पद्मश्री सुदर्शन पटनायक की बालू की कलाकृति का अवलोकन किया जाएगा। वहीं 3.15 से 3.30 बजे तक उत्तर प्रदेश एवं बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला द्वारा रानी हो पार्क पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

PunjabKesariइसके पश्चात अपराह्न 3.30 से 4 बजे तक मुख्यमंत्री तथा कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला द्वारा संयुक्त रूप से रानी हो स्मारक का शिलान्यास किया जाएगा। अपराह्न 4 से 4.30 बजे तक हैलीकॉप्टर से श्रीराम, सीता एवं लक्ष्मण के स्वरूपों का आगमन होगा, जिन्हें कार्यक्रम स्थल पर स्थापित मंच पर ले जाया जाएगा। मंच पर इन स्वरूपों का मुख्यमंत्री, कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा स्वागत किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!