बेहद खास होगा अयोध्या का 'पांचवा दीपोत्सव', 9 लाख दीयों से जगमग होगी रामनगरी

Edited By Umakant yadav,Updated: 23 Oct, 2021 03:13 PM

ayodhya s fifth deepotsav will be very special various programs will be

राम नगरी अयोध्या में इस बार बेहद खास स्वरूप में दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा, यह आयोजन 1 नवंबर से 6 नवंबर तक आयोजित होगी। जिसमें राम की पैड़ी पर 9 लाख दीप जलाए जाएंगे तो वही राम कथा पार्क पर भगवान श्री राम के विमान से आगमन और उनका राज्याभिषेक के साथ...

अयोध्या: राम नगरी अयोध्या में इस बार बेहद खास स्वरूप में दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा, यह आयोजन 1 नवंबर से 6 नवंबर तक आयोजित होगी। जिसमें राम की पैड़ी पर 9 लाख दीप जलाए जाएंगे तो वही राम कथा पार्क पर भगवान श्री राम के विमान से आगमन और उनका राज्याभिषेक के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, इन सब कार्यक्रम के पूर्व अयोध्या के साकेत महाविद्यालय से श्री राम शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। जिसको लेकर अयोध्या के सरयू तट से लेकर मठ मंदिरों तक चल जाए और संवारने का कार्य किया जा रहा है।

PunjabKesari
बता दें कि  अयोध्या में इस बार दीपोत्सव कार्यक्रम 1 नवम्बर से शुरू हो जाएगा। 2 नवम्बर को रिर्हसल एवं टू एण्ड ट्रेवल्स का कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। तो वहीं 3 नवंबर को सुबह सबसे पहले श्री राम शोभायात्रा के रूप में अयोध्या के साकेत महाविद्यालय से राम कथा पार्क तक रामायण के प्रसंगों पर तैयार 11 झांकियों को निकाला जाएगा, जो अयोध्या के प्रमुख मार्ग से होते हुए रामकथा पार्क तक पहुंचेगी। 

PunjabKesari
भगवान राम के  राज तिलक के दौरान हेलीकाप्टर से बरसेंगे फूल
वहीं, राम की पैड़ी पर लेजर शो सहित होलोग्राफी, प्रोजेक्शन मैपिंग तथा इलेक्ट्रानिक आतिशबाजी भी  किया जाएगी। तो वहीं 70 प्रमुख स्थानों पर एलईडी डिस्प्ले बोर्ड, एलईडी बैन के द्वारा इस प्रकरण का लाइव टेलीकास्ट पूरे शहर में अलग अलग स्थानों पर दिखाया जाएगा तो वहीं रामकथा पार्क पर भगवान के पुष्पक विमान से आगमन के बाद स्वागत राज तिलक किए जाने के दौरान हेलीकाप्टर द्वारा आकाश से पुष्प वर्षा किया जाएगा जिसके बाद विदेशी रामलीला का आयोजन किया जाएगा।

PunjabKesari
अयोध्या की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन चौकन्ना
अयोध्या में दीपोत्सव को खास बनाये जाने के लिए जिला प्रशासन व अयोध्या के संत समिति के बीच हुई बैठक के दौरान संतो ने अयोध्या वासियों को इस दीपोत्सव में शामिल होने का भी प्रस्ताव रखा इसके साथ ही दीपोत्सव के दौरान होने वाली दुश्वारियां को लेकर भी मंथन किया गया।

PunjabKesari
जिस पर जिला प्रशासन ने अयोध्या के वासियों को राम की पैड़ी तक पहुंचने के लिए बनाए गए रास्तों की जानकारी दी तो वहीं यह भी बताया कि इस बार अयोध्या की राम की पैड़ी से मिलने वाली 28 गलियों को भी खुला रखा जाएगा जिससे लोग राम की पैड़ी तक पहुंच सके।

PunjabKesari
संतो के लिए एक दर्जन मिनी बसों को लगाया जाएगा
इसके साथ ही संतो को कार्यक्रम स्थल तक ले जाने के लिए लगभग एक दर्जन मिनी बसों को लगाया जाएगा। साथी दीपोत्सव के दौरान अयोध्या की सुरक्षा का खास ख्याल रखे जा इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!