Edited By Deepika Rajput,Updated: 26 Mar, 2019 11:01 AM
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के अयोध्या दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब वह 27 मार्च के बजाए 29 को अयोध्या पहुंचकर हनुमान गढ़ी के दर्शन कर संतों से आशीर्वाद लेंगी।
अयोध्याः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के अयोध्या दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब वह 27 मार्च के बजाए 29 को अयोध्या पहुंचकर हनुमान गढ़ी के दर्शन कर संतों से आशीर्वाद लेंगी।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रियंका कैफियत एक्सप्रेस से 27 मार्च को अयोध्या पहुंचने वाली थीं, लेकिन अब वह 29 तारीख को ट्रेन से न आकर वाया जगदीशपुर-अमेठी होते हुए सड़क मार्ग से अयोध्या पहुचेंगी। यहां रोड शो में हिस्सा लेंगी। प्रियंका अयोध्या पहुंचकर हनुमान गढ़ी में दर्शन और पूजा-अर्चना भी करेंगी।
प्रियंका का रोड शो अयोध्या से शुरू होकर फैजाबाद नगर के प्रमुख मार्गों से होकर, नाका मुजफ्फरा से होकर मिल्कीपुर कुमारगंज की ओर जाना प्रस्तावित था, लेकिन इस रूट में भी बदलाव किया जा सकता है।