राम मंदिर निर्माण के लिए 21 अक्टूबर को तोगड़िया करेंगे अयोध्या कूच

Edited By Ruby,Updated: 29 Aug, 2018 05:11 PM

ayodhya coordination will be organized on october 21

अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद (अहिप) के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगडिय़ा ने अयोध्या में विवादित श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिये 21 अक्टूबर को लाखों कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ से अयोध्या कूच करने का ऐलान किया है।  तोगड़यिा ने बुधवार को अहिप...

अयोध्याः अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद (अहिप) के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगडिय़ा ने अयोध्या में विवादित श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिये 21 अक्टूबर को लाखों कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ से अयोध्या कूच करने का ऐलान किया है।   

तोगड़िया ने बुधवार को अहिप के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से कहा कि केन्द्र सरकार को संसद में कानून बनाकर विवादित श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिये चार माह का समय दिया था,लेकिन अभी तक कानून नहीं बना। उन्होंने चेतावनी दी हे कि अगर 21 अक्टूबर तक मंदिर निर्माण के लिये अध्यादेश नहीं लाया गया तो लाखों हिन्दू कार्यकर्ता लखनऊ से अयोध्या के लिये कूच कर देंगे। 

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 20 करोड़ हिन्दुओं से अयोध्या कूच करने के पहले एक हस्ताक्षर अभियान राम मंदिर के पक्ष में चलाया जायेगा।  उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास करेगी तो लखनऊ और अयोध्या के राष्ट्रीय मार्ग को जाम किया जाएगा तथा गिरफ्तारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में एक बार भी मंदिर निर्माण के लिये कोई कार्य नहीं किया।   

अहिप नेता ने कहा कि हम अयोध्या के संतों का आशीर्वाद ले चुके हैं और इस मुहिम को पूरा करेंगे। उन्होंने मोदी सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल पर प्रहार करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का संकल्प लेकर आंदोलन चला था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने राम मंदिर निर्माण को लेकर रथ यात्रा निकाली थी।   

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!