अयोध्या मामला: लंबे इंतजार के बाद आज होगी आरोपियों की पेशी, रिकॉर्ड किए जाएंगे बयान

Edited By Anil Kapoor,Updated: 04 Jun, 2020 11:16 AM

ayodhya case today s accused will be produced

अयोध्या में विवादित ढांचे को गिराए जाने के 32 आरोपियों की करीब 2 दशकों के लंबे इंतजार के बाद आज अदालत में पेशी होगी जहां उनके बयान रिकॉर्ड किए जाएंगे। 6 दिसम्बर 1992 को विवादित ढांचा गिराया गया था। इस मामले में पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी,...

लखनऊ: अयोध्या में विवादित ढांचे को गिराए जाने के 32 आरोपियों की करीब 2 दशकों के लंबे इंतजार के बाद आज अदालत में पेशी होगी जहां उनके बयान रिकॉर्ड किए जाएंगे। 6 दिसम्बर 1992 को विवादित ढांचा गिराया गया था। इस मामले में पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी,उमा भारती और उनके वकीलों को न्यायालय में पेश होने के बारे में सूचित कर दिया गया है। अदालत में सभी अभियुक्तों के बयान सीआरपीसी की धारा 313 के तहत रिकॉर्ड किए जाएंगे। अदालत उनके खिलाफ पेश के किए गए साक्ष्य प्रस्तुत करेगी जिनका जवाब उन्हें देना पड़ेगा।

जानकारी मुताबिक पहले दिन गुरूवार को पूर्व सांसद राम विलास वेंदाती,विजय बहादुर और संतोष दुबे अयोध्या मामले की विशेष अदालत के न्यायाधीश एसके यादव के सम्मुख पेश होंगे। इसके अलावा भाजपा सांसद बृज भूषण सरन सिंह,लालू सिंह,साक्षी महाराज और विनय कटियार के बयान भी रिकार्ड किए जाएंगे। पिछले महीने न्यायालय ने सीबीआई के गवाहों के बयान सुने थे। इनमे 2 के बयान वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए रिकार्ड किए गए थे। विवादित ढांचे को गिराए जाने के अभियुक्तों की सूची में विहिप नेता और रामजन्मभूमि तीरथ ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय, साध्वी रितम्भरा,महंत नृत्य गोपाल दास,महंत धर्मदास,आरएन श्रीवास्तव,पवन कुमार पांडे और सतीश प्रधान भी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि उच्चतम न्यायालय के सख्त निर्देश के बाद न्यायालय ने 32 अभियुक्तों के बयान रिकार्ड करने के प्रयास शुरू किए हैं और अगर जरूरत पड़ी तो बयान वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए भी रिकार्ड किए जाएंगे।  इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने अयोध्या मामले की विशेष अदालत से 18 अप्रैल तक ट्रायल प्रक्रिया पूरा करने को कहा था लेकिन लाकडाउन के कारण इस समय सीमा को बढ़ाना पड़ा था। विशेष न्यायाधीश की अपील पर उच्चतम न्यायालय ने ट्रायल की समयावधि को बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!