Edited By Ramkesh,Updated: 26 May, 2020 05:12 PM
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को कोर्ट से झटका लगा है। जमानत के लिए सेशन कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को कोर्ट से झटका लगा है। जमानत के लिए सेशन कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। अब अजय लल्लू की जमानत पर 28 मई को एमपी-एमएलए कोर्ट सुनवाई करेगी। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने अजय कुमार लल्लू के माता-पिता से बात की। उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी उनके साथ है। उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हे रिहा कराने का प्रयास कर रही है।
बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने CM योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर कांग्रेस द्वारा श्रमिकों की मदद के लिए 1000 बस चलवाने की अनुमति मांगी थी। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू राजस्थान बार्डर पर खड़ी बसों को यूपी सरकार के अधिकारियों को हैंडओवर कराने आगरा गए थे।
यूपी सरकार से अनुमति नहीं मिली और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विरोध करने लगे। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू के खिलाफ आगरा में लॉकडाउन उल्लंघन और लखनऊ में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर दिया गया। इसके बाद लखनऊ पुलिस ने आगरा जाकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।