पश्चिम बंगाल में अमित शाह पर हमला निंदनीय: कलराज मिश्र

Edited By Anil Kapoor,Updated: 16 May, 2019 03:40 PM

attack on amit shah in west bengal reprehensible kalraj mishra

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं देवरिया से सांसद कलराज मिश्र ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के ऊपर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हमला अत्यंत निंदनीय है और इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।

देवरिया(उप्र): पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं देवरिया से सांसद कलराज मिश्र ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के ऊपर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हमला अत्यंत निंदनीय है और इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। मिश्र देवरिया में अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

मिश्र ने कहा कि यह घटना लोकतंत्र पर गहरा धब्बा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के कार्यक्रम को निरस्त कर देना भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की दूषित मानसिकता का परिचायक है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि हरियाणा राज्य के प्रभारी के रूप में जो जिम्मेदारियां भाजपा नेतृत्व ने उन्हें दी थीं उसे बखूबी निभाते हुए अब वह अपने देवरिया संसदीय क्षेत्र में आ गए हैं और यहां से प्रत्याशी बनाए गए रमापति राम त्रिपाठी के लिए एड़ी चोटी का पसीना एक कर कमल निशान पर वोट लगाने हेतु मतदाताओं से अपील कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!