Edited By Ruby,Updated: 08 Sep, 2018 01:28 PM
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का हजरतगंज चौराहा अब अटल चौक के नाम से जाना जाएगा। लखनऊ नगर निगम में यह प्रस्ताव पास कर दिया गया है। महापौर संयुक्ता भाटिया ने हज़रतगंज चौराहे का नाम बदल कर अटल चौराहा करने की आधिकारिक घोषणा शुक्रवार देर रात को की थी।...
लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का हजरतगंज चौराहा अब अटल चौक के नाम से जाना जाएगा। लखनऊ नगर निगम में यह प्रस्ताव पास कर दिया गया है। महापौर संयुक्ता भाटिया ने हज़रतगंज चौराहे का नाम बदल कर अटल चौराहा करने की आधिकारिक घोषणा शुक्रवार देर रात को की थी।
भाटिया का कहना है कि, 'हम अटलजी की यादों को हमेशा जीवित रखना चाहते हैं और एक मेयर के रूप में मैं ऐसा कर रही हूं। हमने उनका एक स्मारक बनाने की योजना के बारे में सोचा और लखनऊ के सबसे बड़े हजरतगंज चौराहे का नाम बदलकर अब अटलजी के नाम पर कर दिया है।'
चौराहे का नाम बदलने से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है। उनका कहना है कि बीजेपी नाम की राजनीति कर रही है।