Edited By Deepika Rajput,Updated: 16 Aug, 2018 05:31 PM
दिल्ली के एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर केंद्रित किया हुआ है। बता दें कि, ताजनगरी आगरा से भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का गहरा नाता रहा है।
आगराः दिल्ली के एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर केंद्रित किया हुआ है। बता दें कि, ताजनगरी आगरा से भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का गहरा नाता रहा है।
आगरा के प्रताप नगर में अटल बिहारी वाजपेयी की बहन स्व. कमला दीक्षित का परिवार रहता है।
जब उनकी बहन कमला दीक्षित जीवित थी तो वह उनके घर राखी बंधवाने आते थे।
आज कमला दीक्षित का पूरा परिवार उनके साथ बिताए संस्मरणों को याद कर जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहा है।
परिवारजनों ने बताया कि वो जब भी आते थे तो हमारे साथ मिलकर रहा करते थे और अपनी पसंद का खाना खाया करते थे।
अटल बिहारी वाजपेयी की बहन कमला दीक्षित की पुत्रवधू निर्मला को जैसे ही उनकी तबियत खराब होने की जानकारी मिली वो तुरंत दिल्ली रवाना हो गई।