नूरपुर विधानसभा उपचुनाव: सपा ने नईमुल हसन को उतारा मैदान में

Edited By Anil Kapoor,Updated: 08 May, 2018 10:27 AM

assembly by election sp reaches newmool hassan from noorpur

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में नईमुल हसन को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि कैराना लोकसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय लोकदल...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में नईमुल हसन को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि कैराना लोकसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की प्रत्याशी तबस्सुम हसन को समाजवादी पार्टी ने समर्थन देना तय किया है।

गौरतलब है कि रालोद के टिकट पर सपा की मदद से कैराना लोकसभा उपचुनाव लड़ने जा रहीं तबस्सुम बेगम सोमवार को सपा से ही रालोद में शामिल हो गईं थी। रालोद के प्रान्तीय अध्यक्ष मसूद अहमद बताया कि उनकी पार्टी ने कैराना उपचुनाव के लिए तबस्सुम बेगम को टिकट देने का फैसला किया है। इसके लिए तबस्सुम औपचारिक रूप से सपा से रालोद में शामिल हो गई हैं। नूरपुर विधानसभा सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के लोकेंद्र सिंह को 79 हजार वोट प्राप्त हुए थे जबकि सपा के नईमुल हसन को 66 हजार 436 वोट मिले थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में कैराना सीट पर हुकुम सिंह को 5 लाख 65 हजार वोट मिले थे जबकि उनके प्रतिद्वन्दी सपा के नाहिद हसन को 3 लाख 30 हजार वोट मिले थे।

कैराना लोकसभा सीट भाजपा सांसद हुकुम सिंह के निधन के बाद तथा नूरपुर विधानसभा सीट लोकेंद्र सिंह के निधन के बाद खाली हुई थी। कैराना और नूरपूर में होने वाले दोनों उपचुनाव के नतीजे सत्तारूढ़ पार्टी और विपक्ष के लिए काफी महत्वपूर्ण होंगे। रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे बताया कि रालोद के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच गत 4 मई की बैठक के बाद आपसी सहमति बनी कि आने वाले उपचुनाव में दोनो पार्टियां संयुक्त रूप से उप चुनाव के मैदान में उतरें। कैराना और नूरपूर सीटों पर 28 मई को उप चुनाव होना है और 31 मई को मतगणना होगी। नामांकन प्रक्रिया आरंभ हो गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!