अरूणिमा सिन्हा के जीजा ने विधानसभा के सामने किया आत्मदाह का प्रयास, साली पर लगाए गंभीर आरोप

Edited By Ajay kumar,Updated: 15 Feb, 2020 10:57 AM

arunima sinha s brother in law attempted suicide in front of vidhan sabha

भारत की राष्ट्रीय स्तर की पूर्व वालीबॉल खिलाड़ी व एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने वाली पहली भारतीय दिव्यांग अरूणिमा सिन्हा के जीजा ओम प्रकाश ने विधान भवन के सामने...

लखनऊः भारत की राष्ट्रीय स्तर की पूर्व वालीबॉल खिलाड़ी व एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने वाली पहली भारतीय दिव्यांग अरूणिमा सिन्हा के जीजा ओम प्रकाश ने विधान भवन के सामने आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ओम प्रकाश को सिविल अस्पताल ले आयी। उन्होंने अरुणिमा पर जानलेवा हमला करने व एक कंपनी में हिस्सेदारी को लेकर धोखाधड़ी का आरोप लगाया।

वहीं अरुणिमा सिन्हा ने कहा है कि CRPF से बर्खास्त सिपाही जीजा ने उसकी कंपनी के नाम पर जालसाजी की थी। इसकी FIR 24 जनवरी को दर्ज की गई है। जिसके बाद 25 जनवरी से फर्जी आरोप लगाकर गलत FIR कराने का दबाव बना रहा था। अरुणिमा ने बताया कि जब वह 2018 में अर्टांटलिका गई और दो महीने बाद वापस लौटी। तब तक जीजा ओम प्रकाश ने फर्जी तरीके से अरुणिमा सिन्हा इवेंट मैनेजमेंट के नाम से संस्था बना दी। उसे स्किल इंडिया प्रोग्राम से भी मान्यता दिला दी। तब भी मैंने जीजा से ऐसा फर्जीवाड़ा करने से मना कर दिया। जीजा नहीं माना तो अपने नाम से बनी कंपनी का संचालन धोखाधड़ी रोकने के लिए मैंने अपने हाथ में ले लिया।

बता दें कि पदमश्री अरुणिमा सिन्हा के जीजा सरोजनीनगर के सैनिक विहार कालोनी के निवासी हैं। ओम प्रकाश ने अरुणिमा सिन्हा और उनके पति गौरव सिंह पर धोखाधड़ी व जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। अरुणिमा व उनके पति ने कंपनी को हड़प लिया है। उन्होंने कहा कि शिकायत करने पर सरोजनीनगर पुलिस ने आज तक कोई बयान दर्ज नहीं किया। CM पोर्टल पर सरोजनीनगर पुलिस के SI दिनकर वर्मा की ओर से इस मामले की जांच किए बिना ही उसे निस्तारित दिखा दिया। ओम प्रकाश ने यह भी कहा कि वह अरुणिमा इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में 50 प्रतिशत के भागीदार हैं। अरुणिमा सिन्हा व उनके पति ने कंपनी को हड़प लिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!