कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के बेटे को जान से मारने की धमकी देना वाला गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Mar, 2018 12:20 PM

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के बेटे यशवंत को जान से मारने की धमके देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक धमकी देने वाले शख्स ने...

बरेलीः कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के बेटे यशवंत को जान से मारने की धमके देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक धमकी देने वाले शख्स ने यशवंत के फोन पर मैसेज कर धमकी दी थी। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी चपंत सिरौली थाना क्षेत्र के धनौरागौरी गांव का निवासी है। आरोपी के पास से कई सीम कार्ड बरामद किए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक 2 मार्च यानी की होली के दिन सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह के बेटे के फोन पर एक मैसेज आया। उसमें आरोपी ने मंत्री की वजह से अपना कोई नुकसान होने की घटना का जिक्र करते हुए धमकी दी कि वह उन्हें और उनके पिता सिंचाई मंत्री को जान से मार देगा। मैसेज पढ़ने के बाद मंत्री ने इसकी सूचना थाने में देकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जिस नंबर पर मैसेज आया उसे सर्विलांस पर लगा दिया। इसके बाद पुलिस ने उस नंबर से जिन लोगों को संपर्क किया गया उनको हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसके चलते मामले की सारी उलझी गुत्थी सुलझ गई। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!