Edited By Ruby,Updated: 05 Aug, 2018 11:12 AM
उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ की पुलिस तमाम आलोचनाओं के बावजूद प्रदेश से बदमाशों के सफाए के अभियान में जुटी हुई है। इसी कड़ी में बंदायू पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश सहित अन्य 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके 2 साथी भागने में सफल र...
बंदायूः उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ की पुलिस तमाम आलोचनाओं के बावजूद प्रदेश से बदमाशों के सफाए के अभियान में जुटी हुई है। इसी कड़ी में बंदायू पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश सहित अन्य 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके 2 साथी भागने में सफल रहे।
घटना बदायूं के थाना उघैती क्षेत्र के नरैनी के जंगल की है। यहां सुबह 5 बजे गश्त के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। इस दौरान पुलिस ने 25 हजार के इनामी प्रेमपाल नाम के बदमाश और उसके दो साथी हरकिशन, अवनेश को धरदबोचा जबकि उसके अन्य दो साथी अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गए।
इस मुठभेड़ के दौरान उघैती के थाना में तैनात 2 सिपाहियों के भी गोली लगी है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसएसपी ने बताया की शातिर बदमाश प्रेम पल 25 हजार का इनामी है। इस पर आधा दर्जन से अधिक लूट,हत्या जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। कुछ दिनों पहले भी लूट करके भागते समय जब इसका कई थानों की पुलिस ने पीछा किया था तब यह पुलिस पर फायरिंग कर भागने में सफल रहा था।