ट्रेन में सेना के जवान ने किशोरी के साथ की छेड़छाड़, मामला दर्ज

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 04 Nov, 2018 05:59 PM

army man tampered with teenager

भारतीय रेल का सफर दिनों दिन दहशत का सफर बनता जा रहा है​​।​ ​देश की शान समझी जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों में अपने परिजनों के साथ यात्रा कर रही महिलाएं भी सुरक्षित नहीं रह गई हैं​।​ ताज़ा मामला रांची राजधानी का है। जि...

चंदौलीः भारतीय रेल का सफर दिनों दिन दहशत का सफर बनता जा रहा है​​।​ ​देश की शान समझी जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों में अपने परिजनों के साथ यात्रा कर रही महिलाएं भी सुरक्षित नहीं रह गई हैं​।​ ताज़ा मामला रांची राजधानी का है। जिसमें एक शर्मशार करने वाली घटना सामने आयी है। सफर के दौरान ​राजधानी एक्सप्रेस में किशोरी के साथ ​सेना के जवान द्वारा ​छेड़खानी का मामला सामने आया।

अपने परिजनों के साथ यात्रा कर रही किशोरी के साथ उसी कोच में यात्रा कर रहे एक फौजी ने आधी रात को ​शराब के नशे में ​किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी। आरोपी गुरमीत सिंह पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है और इसकी पोस्टिंग आर्मी की 118 बटालियन रांची में है।​ ​चलती ट्रेन में छेड़खानी की घटना से सहमी लड़की ने घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया​। ​इसके बाद लड़की के पिता ने मामले की शिकायत ट्रेन के साथ चल रहे आरपीएफ एस्कॉर्ट से की।

ट्रेन के ​पंडित ​दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचने पर पीड़ित लड़की के पिता ​ने जीआरपी को तहरीर दिया। जिस पर कार्रवाई करते हुए जीआरपी ने आरोपी ​सेना के जवान ​को गिरफ्तार कर लिया​। वहीं मामले में आवश्यक कार्रवाई कर केस को गया जीआरपी को सौंपा जा रहा है। साथ ही आरोपी सेना के जवान को जेल भेजा जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!